मध्य प्रदेश

बूथ विस्तारक: 10 दिन-10 घंटे देकर 100 घंटे का योगदान

Share
बूथ विस्तारक: 10 दिन-10 घंटे देकर 100 घंटे का योगदान
भोपाल। प्रदेश में 20 जनवरी से 10 दिवसीय बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत भाजपा मिशन 2023 की तैयारी मैं जुट गई है। रविवार को संभागवार कार्यशाला का आयोजन किया गया। बूथ विस्तारक योजना में गंभीरता से काम करने के लिए बनाया गया। दरअसल, भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम से सतर्क और सावधान है और अब वह 2023 विधानसभा के आम चुनाव में किसी भी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसी कारण अभी से बूथ मजबूत करने की योजना पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए संभागवार कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षकों को बताया गया कि हर विस्तारक के साथ एक आईटी की जानकारी रखने वाला विस्तारक भी होगा। लगभग 65,000 बूथों पर 10 दिन के भीतर हर विस्तारक को प्रतिदिन 10 घंटे (100 घंटे) का योगदान इस अभियान के लिए देना है। जिसमें विस्तार अपनों को 1 दिन में एक ही बूथ पर रहना है। बूथों पर परंपरागत और डिजिटल दोनों तरीके से जानकारियां एकत्रित की जाएगी। पार्टी द्वारा विकसित बीजेपी 4 एमपी संगठन ऐप के माध्यम से बूथों की जानकारी डिजिटलाइज की जाएगी। संभागवार हुई कार्यशाला में कुछ नेता वर्चुअल भी शामिल हुए। शामिल होने वाले नेताओं में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष नागर, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में नेताओं ने प्रशिक्षकों से कहां कि जिन मतदाताओं तक अभी तक पार्टी नहीं पहुंची है। उन तक बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत पहुंचना है। इस कार्यक्रम को पूरे समर्पण भाव से करना है। यह संगठन यज्ञ है यह कोई साधारण नहीं बल्कि ऐतिहासिक अभियान है। सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रवास बनाएं। इन दिनों में कोई और दूसरा प्रवास नहीं बनाना है। सभी मोर्चों के और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बूथ विस्तारक के रूप में 10 दिनों के लिए घरो से निकलेंगे। कुल मिलाकर 20 जनवरी से ग्राम और नगर केंद्रों में जाने वाले बूथ विस्तारकों को रवाना होना है। इसके पहले विधानसभा के प्रशिक्षकों की कार्यशाला 17 और 18 जनवरी को संभाग केंद्रों पर होगी। विधानसभा स्तरीय भूत विस्तार को की कार्यशाला 18 और 19 जनवरी को होगी। इसके लिए विस्तारकों को ट्रेनिंग का मैसेज मोबाइल द्वारा भेजने की व्यवस्था की गई है। संगठन शिल्पी कहे जाने वाले कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती समारोह के दौरान पार्टी प्रदेश में बूथ स्तर पर मजबूती के लिए बूथ विस्तारक योजना को गंभीरता से ले रही है और इसी योजना के माध्यम से पार्टी 2023 के विधानसभा के आम चुनाव और 24 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतने की रणनीति बना रही है। फिलहाल इन विस्तारकों को 20 जनवरी से प्रतिदिन 10 घंटे 10 दिन की 100 घंटे का योगदान पार्टी को देना है।
Published

और पढ़ें