मध्य प्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस और मजबूत हुयी: दिग्विजय

ByNI Desk,
Share
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस और मजबूत हुयी: दिग्विजय
मुरैना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़कर जाने को कांग्रेस के लिए अच्छा बताया है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस और मजबूत हुई है।  मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर से प्रदेश अध्यक्ष  कमलनाथ के नेतृत्व में एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी। सिंह ने दावा करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया को वो स्वयं और तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह कांग्रेस में लेकर आए थे और इस कार्य में संजय गांधी की अहम भूमिका थी। सिंह ने यह भी कहा कि उनके और माधवराव सिंधिया के रिश्ते प्रगाढ़ थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिवंगत कांग्रेस नेता  माधवराव सिंधिया के साथ उनके प्रगाढ़ संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि इसी वजह से उनके समय में वे ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिले का दौरा तक नहीं करते थे। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों पर भी हमला किया। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़ने से मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था।
Published

और पढ़ें