भोपाल। कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Umang Singhar) पर एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है। धार जिले के गांधीवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिंघार आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस (Congress) के प्रमुख नेता माने जाते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धार के नौगांव थाने में सिंघार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि कांग्रेस विधायक (Congress MLA) एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और उसे परेशान कर रहा है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 15 महीने की कांग्रेस सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) रहे सिंघार को मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ (Kamal Nath) का भी करीबी माना जाता है।
राज्य कांग्रेस ने दावा किया कि भगवा पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर सिंघार को सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा डेढ़ साल से निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, सिंघार के खिलाफ यह झूठा और मनगढ़ंत मामला है। जब से उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें सत्ताधारी पार्टी (Ruling Party) में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी, तब से वह भाजपा के निशाने पर हैं। इससे पहले सिंघार तब सुर्खियों में आए थे, जब भोपाल (Bhopal) में उनके आवास पर एक महिला द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने के बाद उनके खिलाफ आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। (आईएएनएस)
कांग्रेस विधायक पर रेप और उत्पीड़न का मामला दर्ज
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...