मध्य प्रदेश

Digvijay Singh का भाजपा और आरएसएस पर हमला, कहा धर्मों के बीच में नफरत फैलाना बंद करे

ByNI Desk,
Share
Digvijay Singh का भाजपा और आरएसएस पर हमला, कहा धर्मों के बीच में नफरत फैलाना बंद करे
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और Congress के वरिष्ठ नेता Digvijay Singh ने BJP और RSS पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि BJP व संघ धर्मों के बीच में नफरत फैलाना बंद करे, क्योंकि प्रेम सद्भाव से ही India विश्व गुरू बन सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए है। उन्होंने कहा है कि, भाजपा संघ मुझ से क्यों चिढ़ते हैं, क्योंकि में सच्ची सनातनी हिंदू परंपराओं का पालन करता हूं। Religion को बेंचना बंद करो, Religion के माध्यम से नफरत फैलाना बंद करो Religion को बांटना बंद करो, Religion के आधार पर वोट मॉंगना बंद करो। देश व समाज को जोड़ो तोड़ो मत। इसे भी पढ़ें - दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- अब कार में अकेले होने पर भी लगाना होगा मास्क उन्होंने आगे कहा सनातन धर्म तो इतना व्यापक है कि वह पूरे विश्व को एक कुटुंब मानता है हमारे उद्धघोष में हम कहते हैं प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो। दिग्विजय सिंह ने BJP और RSS से अपील करते हुए लिखा है, मेरी BJP और व RSS से एक ही प्रार्थना है धर्मों के बीच में नफरत फैलाना बंद करो प्रेम सद्भाव से ही भारत विश्व गुरू बन सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा, गॉंधी जी को गोडसे ने क्यों गोली मारी? क्योंकि वे एक सच्चे धार्मिक हिंदू थे और सभी धर्मों का सम्मान करते थे। सत्य प्रेम सद्भाव व अहिंसा का पालन करते हुए नफरत व हिंसा के खिलाफ सत्याग्रह करते थे। गोली लगने के बाद उनके मुँह से जो आखरी शब्द निकला वह हे राम था। उनकी कोई बैठक बिना प्रार्थना के प्रारंभ नहीं होती थी। उनकी रामधुन में 'ईश्वर और अल्लाह दोनों थे। सनातन हिंदू धर्म का मूल आधार सर्व धर्म सम भाव है जो मानवता को जोड़ता है ना कि तोड़ता है। उन्होंने आगे कहा 'Swami Vivekanand ji ने भी यही कहा है। अनेक धर्मों के रास्ते अलग होते हैं लेकिन सभी की मंजिल एक है। जिस तरह से सभी नदियों अलग अलग स्थानों से निकलती हुई जाती हैं लेकिन अंत में समुद्र में मिल जातीं हैं। यही सभी धर्मों का मूल उद्देश्य है। समाज में प्रेम सद्भाव सत्य अहिंसा भाईचारा रहे यही सभी धर्म हमें सिखाते हैं। इंसानियत ही धर्म है। हमारे धर्म में हर धार्मिक कार्य के बाद हम कहते हैं। ओम शांति। बिना शांति के न कोई परिवार, न कोई समाज न कोई राष्ट्र प्रगति कर सकता। इसे भी पढ़ें - UP News: इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश, Night Curfew लगाने पर विचार करे योगी सरकार  
Published

और पढ़ें