मध्य प्रदेश

दिग्विजय ने हिटलर और आरएसएस की तुलना की

ByNI Desk,
Share
दिग्विजय ने हिटलर और आरएसएस की तुलना की
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज जबलपुर की एक घटना के बहाने एक बार फिर हिटलर का संदर्भ देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है।  सिंह ने जबलपुर में कथित तौर पर भगवा झंडा उतारने पर आरएसएस के लोगों द्वारा नगरनिगम के दस्ते को खदेड़ने संबंधित एक खबर का लिंक पोस्ट करते हुए दो ट्वीट किए। Digvijay singh target RSS Read also रूसी तेल खरीद कर क्या मिलेगा? अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि संपूर्ण सत्ता किसी भी व्यक्ति या संगठन के लिए एक नशा है जो अंततोगत्वा उसके पतन का कारण बनता है। इन लोगों पर प्रकरण दर्ज नहीं होगा, लेकिन नगर निगम अधिकारी का स्पष्टीकरण ले कर उसे दण्डित अवश्य किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने लिखा, 'हिटलर की निजी सेना एसएस की वेशभूषा भूरी शर्ट थी और आरएसएस की 'निजी सेना' की वेशभूषा खाकी पैंट है। समानता है कि नहीं? हिटलर का अंत में क्या हश्र हुआ? जर्मनी बर्बाद हो गया। यह एक ऐतिहासिक सत्य है।' सिंह अक्सर आरएसएस को निशाने पर लेने वाले अपने बयानों के चलते विवादों में बने रहते हैं।
Published

और पढ़ें