मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश विधानसभा में हुई बजट पर चर्चा

ByNI Desk,
Share
मध्यप्रदेश विधानसभा में हुई बजट पर चर्चा
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज वित्त वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट पर सामान्य चर्चा हुई, जिसमें लगभग एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रश्नकाल के बाद कार्यसूची में शामिल कुछ आवश्यक विषयों को पूर्ण करने के बाद लगभग साढ़े 12 बजे बजट पर सामान्य चर्चा शुरु हुई, जो करीब साढ़े पांच बजे तक चली। इसके बाद भी चर्चा जारी थी, लेकिन निर्धारित समय पूर्ण होने के चलते अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके साथ ही गौतम ने स्पष्ट किया कि बजट पर सामान्य चर्चा सदन में कल भी होगी। Discussion on budget Read also आम आदमी पार्टी से किसको खतरा? इसके पहले चर्चा की शुरुआत पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तरुण भनोत ने की। उन्होंने राज्य सरकार पर कर्ज का बड़ा बोझ होने का आरोप लगाते हुए इस मामले को लेकर सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद भाजपा की ओर से वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र जैन ने बजट के प्रमुख बिंदुओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि ये बजट कोरोना जैसी महामारी से निकलने के बाद आम जनता के हित में है। सदन में आज इस पर लगभग 16 सदस्यों ने अपनी बात रखी, जिनमें संजय यादव, उमाकांत शर्मा, लखन घनघोरिया, अनिरुध माधव मारू, विनय सक्सेना और जसपाल सिंह जज्जी शामिल हैं।
Tags :
Published

और पढ़ें