भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आज संवेदनशील मुद्दे पर विवादित ट्वीट के बाद भोपाल पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने धार्मिक उन्माद फैलाने और अन्य धारों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्य के खरगोन जिले में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित अनेक ट्वीट आज किए और इसी दौरान एक फोटो भी ट्वीट किया था, जिसमें दिखायी दे रहा है कि धारदार हथियार और भगवा धारण किए कुछ व्यक्ति एक मस्जिद पर भगवा फहरा रहे हैं। Digvijay singh controversial tweet
Read also शरीफ से उम्मीद पालना जल्दबाजी होगी
इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया और कहा कि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से गलत जानकारी दी है और भगवा झंडा फहराने का जो फोटाे ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है। चौहान ने इसके साथ ही सिंह पर धार्मिक उन्माद फैलाने के षड़यंत्र का आरोप लगाया। चौहान ने यह भी कहा था कि प्रदेश काे दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई हो सकती है। हालाकि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट से इस फोटो को कुछ समय बाद हटा लिया था।