Girl lying on road : पुणे | कुछ दिन पहले लड़की से कैब ड्राइवर को पीटने का वीडियो सामने आया था। वैसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। अब महाराष्ट्र के पुणे से ऐसा ही मामला सामने आया है जब एक लड़की ने रोड के बीच ऐसा हंगामा किया कि वहां जाम लग गया। हालत ये हो गई कि वह लड़की सड़क पर ऐसे लेट गई मानों वह सो रही हो, इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
दरअसल, यह घटना पुणे के स्वारगेट इलाके में नेहरु स्टेडियम के पास हीराबाग चौक की है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रात के तकरीबन साढ़े दस बजे एक लड़की सड़क के बीचों-बीच आकर लेट गई, यह लड़की शराब के नशे में धुत थी। वह लड़की कभी हाथ से इशारे करती तो कभी हाथ को ऊपर उठाती। लड़की की इस हरकत को देख राहगीर हैरान रह गए।
Girl lying on road : इतना ही नहीं नहीं यह लड़की अचानक सड़क पर लेट कर एक्सरसाइज वाले पोज देने लगी। ऐसा लगा मानों वह योग कर रही हो। इस लड़की की वजह से कई गाड़ियों को रास्ता बदल-बदल कर जाना पड़ा। हालांकि कुछ बाइक सवार उसके आसपास से होकर भी गुजर रहे थे। ये लड़की की शरारत थी या फिर लड़की नशे में चूर थी, किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था, हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि वह नशे में थी।
इसे भी पढ़े- Whatsapp ने लॉन्च किया View Once नाम का नया फीचर, चैट में फोटो और वीडियो देखने के बाद हो जाएगी डिलीट Girl lying on road : घटना के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी बालासाहेब कोपनार ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे हीराबाग के पास हुई। हमें फोन आया कि एक महिला सड़क पर हंगामा कर रही है। जब उसने पुलिसकर्मियों को अपने पास आते देखा, तो वह उठ गई और चली गई। अभी इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया है। फिलहाल लड़की का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस लड़की का वीडियो वहां कई लोगों ने अपनी मोबाइल से बना लिया और वायरल कर दिया। इसे भी पढ़े- स्थान इंडिया हो या इंग्लैंड टॉस को लेकर विराट की किस्मत है Same – मैच से पहले हो गए ट्रोलDrunk woman enjoying her life in between the traffic on the road in Pune 😁 #Tipsy pic.twitter.com/UOVConGQO9
— QueenBee (@VaidehiTaman) August 4, 2021
Tags :वायरल hindi news