भोपाल। चार वर्षों से अधिक समय तक वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता एवं मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के मीडिया समन्वयक रहे नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपनी सक्रियता दिखा दी है और अब वे कांग्रेस नेताओं पर हमले कर रहे हैं। सलूजा ने आज कमलनाथ का एक वीडियो ट्वीट (Tweet) के जरिए जारी करते हुए व्यंग्य कसा है। इस वीडियो में कमलनाथ पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए दिख रहे हैं। वे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के संबंध में चर्चा कर रहे हैं। सलूजा ने ट्वीट में लिखा है अरे ये क्या?
मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति को, पक्ष विपक्ष मीडिया सबको पता है कि यह यात्रा प्रदेश में करीब 380 किलोमीटर चलेगी... लेकिन अध्यक्ष जी तो 670 किमी बता रहे हैं...? ये क्या राजस्थान (Rajasthan) की लंबाई भी जोड़ ली क्या...? इसके अलावा सलूजा ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) से संबंधित एक वीडियो भी ट्वीट किया है। यह वीडियो आज भारत जोड़ो यात्रा के समय का बड़वाह का बताया गया है, जिसमें दिग्विजय सिंह कथित धक्कामुक्की के चलते नीचे गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाया। सलूजा ने ट्वीट में लिखा है अरे ये कैसा अनुशासन?
यात्रा में धक्कामुक्की से वरिष्ठ नेता गिर रहे हैं... चलो हटो यहां से.... सलूजा, कमलनाथ के सबसे करीबी पदाधिकारियों में गिने जाते थे। कल उन्होंने यहां मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के समक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। इसके बाद से ही उन्होंने कमलनाथ पर सिख विरोधी दंगों को लेकर कई आारोप लगाए। सलूजा की मौजूदगी में कल रात इंदौर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने सम्मान किया। इंदौर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और अन्य नेता भी मौजूद थे। शर्मा ने इस मौके पर कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं को जमकर आड़े हाथों लिया। (वार्ता)
भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी सलूजा हुए सक्रिय
और पढ़ें
-
शेख शाहजहां पर अब ईडी कसेगा शिकंजा
कोलकाता। 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी (ED) और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख...
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...