सिवनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले (Seoni District) में महिला संगीत कार्यक्रम (Music Program) में नाचते समय मंच से एक महिला गिरने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बंडोल थाना क्षेत्र (Bandol Police Station) के बखारी गांव में बुधवार को एक महिला की संगीत कार्यक्रम में अन्य महिलाओं के साथ नाचते- नाचते मंच पर अचानक गिर गई। इस घटना में महिला की मौत का वीडियो भी सामने आया है। बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर (Dilip Pancheshwar) ने बताया कि बुधवार रात बखारी गांव में शादी समारोह (Wedding Ceremony) से पहले साहू परिवार में संगीत कार्यक्रम चल रहा था।
इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही थी। डांस के दौरान 55 साल की महिला जथा बाई अचानक मंच पर गिर गई। लोगों ने तुरंत महिला को निजी अस्पताल ले गए। वहां से महिला को जिला अस्पताल (District Hospital) लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मुताबिक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। (वार्ता)