nayaindia Kamal Nath Accused BJP Government of Dictatorship कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप
सर्वजन पेंशन योजना
देश | मध्य प्रदेश| नया इंडिया| Kamal Nath Accused BJP Government of Dictatorship कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप

कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता एवं मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने आज राज्य के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने ट्वीट (Tweet) कर कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज भवन घेराव में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ताओं का वे अभिनंदन करते हैं। भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर वाटर कैनन चलाया। लाठियां मारीं। वरिष्ठ नेताओं और 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- http://जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल शख्स का घर कुर्क किया

पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि लेकिन इस सब से कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता का हौसला दोगुना हो गया है। लोकतंत्र की पीठ में खंजर उतारने वाली भारतीय जनता पार्टी कान खोल के सुन ले 6 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। खरीद-फरोख्त की सरकार की विदाई होगी और जनता का राज आएगा। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 7 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
काले कपड़े में विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, नहीं चला प्रश्नकाल
काले कपड़े में विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, नहीं चला प्रश्नकाल