nayaindia Holika Dahan For Two Days in MP मप्र में दो दिन होलिका दहन
सर्वजन पेंशन योजना
देश | मध्य प्रदेश| नया इंडिया| Holika Dahan For Two Days in MP मप्र में दो दिन होलिका दहन

मप्र में दो दिन होलिका दहन

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होलिका दहन (Holika Dahan) दो दिन होग। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर (Ujjain Mahakaleshwar Temple) सहित प्रदेश के अन्य बड़े मंदिर में आज होलिका दहन किया जाएगा। महाकालेश्वर मंदिर में तो आज बाबा महाकाल को फूल अर्पित कर होली खेली गई। भारतीय पंचांग के अनुसार पूर्णिमा दो दिन होने के कारण छह और सात मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास (Phalgun Month) के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि पर होलिका पूजन की मान्यता और परंपरा है। लगभग 28 साल बाद पूर्णिमा दो दिन है इसलिए होलिका दहन दो दिन किया जाएगा। इससे पहले 26 मार्च 1994 को ऐसा हुआ था और पूर्णिमा दो दिन की थी। तब पूर्णिमा सूर्यास्त के बाद शुरू होकर अगले दिन सूर्य अस्त को खत्म हुई थी।

ये भी पढ़े- http://आत्मघाती विस्फोट में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के नौ जवानों की मौत

बाबा महाकाल के दरबार में आज सोमवार को लगभग 40 क्विंटल फूल अर्पित कर होली खेली गई, इस मौके पर बाबा महाकाल के साथ लोगों ने फूल की होली खेली, साथ ही मौजूद श्रद्धालु भी इस अवसर का आनंद लेने में पीछे नहीं रहे। राज्य में दो दिन होलिका दहन किया जाना है, इनमें इंदौर (Indore), ग्वालियर (Gwalior), उज्जैन (Ujjain) में तो दोनों ही दिन होलिका दहन होगा। वही जबलपुर और भोपाल (Bhopal) में मंगलवार को होलिका दहन होना है, इसके अलावा सागर और रीवा में भी मंगलवार को होलिका दहन होगा। इसके अलावा रतलाम में सोमवार को ही रात में होलिका दहन है सब तरफ रंग की होली धुड़ेली आठ मार्च को होगी जिस दिन सरकारी अवकाश भी है। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
आलोचना किसी सरकार को पसंद नहीं
आलोचना किसी सरकार को पसंद नहीं