ताजा पोस्ट

महाराष्ट्र कांग्रेस का यूपी में सपा से कनेक्शन! मुलायम सिंह यादव को ‘भारत रत्न’ की मांग

ByNI Political,
Share
महाराष्ट्र कांग्रेस का यूपी में सपा से कनेक्शन! मुलायम सिंह यादव को ‘भारत रत्न’ की मांग
New Delhi | Bharat Ratna for Mulayam Singh: महाराष्ट्र कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से कनेक्शन देखने को मिल रहा है। जिसके चलते दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिये जाने की मांग की जा रही है। राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को लिखा पत्र कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ नसीम ने सपा नेता मुलायम सिंह यादव को ‘भारत रत्न’ दिये जाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की मांग की है। यही नहीं, आरिफ नसीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर में मस्जिद में धार्मिक ग्रंथ को आग लगाने की घटना पर समुदाय के लोगों में आक्रोश क्या लिखा पत्र में? महाराष्ट्र कांग्रेस नेता मोहम्मद आरिफ नसीम (Mohd Arif Naseem) ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे पत्र में कहा है कि दिवंगत मुलायम सिंह उन दबे कुचले लोगों का दर्द बखूबी समझते थे जिनके लिए उन्होंने संघर्ष किया। मेरा आपसे निवेदन है कि मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। यह सोच उन करोड़ों लोगों की है जो उन्हें अपना नेता मानते थे। ये भी पढ़ें:- Aisha sharma ने कोट के बटन खोल दिखाया बोल्ड अवतार, फैन्स हुए घायल Bharat Ratna for Mulayam Singh: आपको बता दें कि, पिछले दिनों ही ‘नेताजी’ और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। मुलायम सिंह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 1 अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। ये भी पढ़ें :- मथुरा के होटल में भीषण आग लगने से दो की मौत, दो झुलसे, गंभीर आगरा रेफर ये भी पढ़ें :- शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर को शॉर्ट ड्रेस में देख फैन्स दीवाने
Published

और पढ़ें