महाराष्ट्र

भाजपा की विधायक मुक्ता एस. तिलक का निधन

ByNI Desk,
Share
भाजपा की विधायक मुक्ता एस. तिलक का निधन
पुणे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक मुक्ता एस. तिलक (Mukta S. Tilak) का कैंसर (Cancer) से लंबी लड़ाई के बाद आज दोपहर एक निजी अस्पताल में निधन (Death) हो गया। वह 57 वर्ष की थीं और उनका निधन गैलेक्सी अस्पताल (Galaxy Hospital) में हुआ। उनके परिवार में उनके पति शैलेश तिलक (Shailesh Tilak), पुत्र कुणाल (Kunal) और पुत्री चैत्राली (Chaitrali) हैं।  डॉ. उज्‍जवला मेहेंदले (Dr. Ujjwala Mehendle) ने बताया, पिछले कुछ वर्षों से उनका इलाज चल रहा था। उन्हें 5 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। पुणे की एक पूर्व और पहली बीजेपी मेयर (BJP Mayor) (2019-2019) और 2019 के बाद की विधायक मुक्ता तिलक (Mukta Tilak) महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak) की परपोती थीं। (आईएएनएस)
Published

और पढ़ें