मुंबई। मुंबई (Mumbai) में शनिवार को खसरा (Measles) के दो मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 514 हो गई। बीएमसी (BMC) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में पांच संदिग्ध मामलों में यह पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि क्या खसरा मौत का कारण था।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार को 37 बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया और इतने ही बच्चों को छुट्टी दे दी गई। मुंबई में खसरा से अब तक नौ बच्चों की मौत हुई है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को खसरा से पीड़ित बच्चों की संख्या 1,162 थी, जबकि मरने वालों की संख्या 20 थी। (भाषा)