मुंबई। मुंबई (Mumbai) के उपनगरीय इलाके साकीनाका (Sakinaka) में मंगलवार को एक गोदाम (Godown) में भीषण आग (Terrible Fire) लग गई। राहत की बात है कि इसमें किसी के हताहत नहीं हुआ है। मुंबई दमकल दल (Mumbai Fire Brigade) के अनुसार साकीनाका-खैरानी मार्ग (Sakinaka-Khairani Road) पर स्थित गोदाम में आग लगी। करीब तीन घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। (वार्ता)