महाराष्ट्र

नौसेना के नाविक ने जहाज पर की आत्महत्या

ByNI Desk,
Share
नौसेना के नाविक ने जहाज पर की आत्महत्या
मुम्बई। भारतीय नौसेना (Indian Navy) के 25 वर्ष के एक नाविक ने मुंबई बंदरगाह (Mumbai Port) पर एक जहाज पर अपनी सर्विस राइफल (Service Rifle) से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या (Suicide) कर ली। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। अधिकारी ने कहा यह घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत पर हुई और नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारी ने कहा नाविक जहाज पर एक कक्ष में गया और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि नाविक ने कुछ घरेलू मुद्दों के कारण यह कदम उठाया होगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। संपर्क करने पर, नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। (भाषा)
Published

और पढ़ें