रियल पालिटिक्स

शिंदे के दावे का क्या हुआ?

ByNI Political,
Share
शिंदे के दावे का क्या हुआ?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 28 जुलाई को सीना ठोक कर रहा था कि तीन दिन में मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि मंत्रियों की शपथ में देरी हुई है लेकिन अब सारी चीजें तय हो गई हैं और तीन दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह बात उन्होंने जब कही थी तब माना गया था कि तीन दिन की अवधि 30 जुलाई को पूरी हो रही है और उसी दिन उनको शपथ लिए हुए एक महीना हो रहा है इसलिए उस दिन तक सरकार का विस्तार हो जाएगा। लेकिन 30 जुलाई की समय सीमा कई दिन पहले बीत गई। एक अगस्त तक इस बारे में कोई सुगबुगाहट नहीं दिखी। इस बीच एक महीने में शिंदे ने छह बार दिल्ली की यात्रा की। eknath Shindes claim Read also सवाल भारत की माली दशा का! अब कहा जा रहा है कि तीन अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद सरकार का विस्तार होगा। इससे पहले 11 जुलाई की समय सीमा दी गई थी, जिस दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। सबको पता है कि इस सुनवाई में कुछ नहीं होना है और उनके खेमे के किसी विधायक की सदस्यता नहीं जानी है। फिर भी सभी सुनवाई तो कभी राष्ट्रपति चुनाव के नाम पर इसे टाला जा रहा है। एक महीने से ज्यादा समय से दो लोगों की सरकार चल रही है। तभी यह भी कहा जा रहा है कि यह संयोग नहीं है, बल्कि एक प्रयोग है। यह देखा जा रहा है कि दो लोगों की सरकार कितने समय तक चल सकती है। कब तक विधायक और आम लोग इसे बरदाश्त करते हैं। क्या पता आगे कभी एक व्यक्ति की ही सरकार चले! मंत्रियों की जरूरत ही न पड़े!
Published

और पढ़ें