ताजा पोस्ट

अकाली दल को झटका देते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने थामा भाजपा का दामन, शामिल होने के बाद शाह और नड्डा को दिया धन्यवाद

ByNI Political,
Share
अकाली दल को झटका देते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने थामा भाजपा का दामन, शामिल होने के बाद शाह और नड्डा को दिया धन्यवाद
नई दिल्ली | Sirsa Joins BJP Resign DSGMC: पंजाब अगले साल होने जा रहे विधान सभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Elections 2022) की तपन दिल्ली में भी देखी जा रही है। जिसके चलते आज Shiromani Akali Dal को झटका देते हुए नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सिरसा दो बार दिल्ली से विधायक रहे हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले सिरसा ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बता दें कि, भाजपा में शामिल होने से ठीक पहले सिरसा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया और अब इस कमेटी का आतंरिक चुनाव भी नहीं लड़ने का ऐलान किया। पार्टी में शामिल होने के बाद सिरसा ने अमित शाह और जेपी नड्डा का धन्यवाद दिया और कहा कि इन्हीं की बदौलत मुझे पार्टी में शामिल होने का मौका मिला है। ये भी पढ़ें:- ‘दीदी’ के साथ Swara Bhaskar ने UAPA एक्ट के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-भगवान के प्रसाद की तरह…(Watch Video) पंजाब चुनाव में दिखेगा असर, भाजपा को होगा फायदा अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के भाजपा में शामिल होने के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने कहा कि, सिरसा के भाजपा में आने से अगले साल पंजाब में होने जा रहे विधान सभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा और भाजपा को इसका फायदा होगा। सिरसा बोले- निजी कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं Sirsa Joins BJP Resign DSGMC: भाजपा का दामन थामने से पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि, निजी कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। देश और दुनिया के सिखों ने काफी मान बक्शा है।
Published

और पढ़ें