मुंबई | Massive Fire in Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना हो गई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के ताड़देव स्थित एक 20 मंजिला इमारत में आग लगी है। इस हादसे में 2 लोगों के घायल होने की खबर हैं। इन घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 24 गाड़ियां पहुंच गई हैं। दमकल कर्मी और पुलिस प्रशासन आग बुझाने में जुटा हुआ हैं।
ये भी पढ़ें:- मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने छोड़ी पार्टी, विरासत की सियासत पर घिरी BJP…
Massive Fire in Mumbai: जानकारी में सामने आया है कि, ताड़देव इलाके में स्थित कमला सोसाइटी नाम की इस 20 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग के आस-पास ही भाटिया अस्पताल भी बताया जा रहा है। आग की भीषणता को देखते हुए इसे लेवल 4 बताया गया है। मौके पर 5 एंबुलेंस भी पहुंच चुकी हैं।
ये भी पढ़ें:- UP Elections 2022 के लिए भाजपा ने खेला दांव, 85 उम्मीदवारों की सूची जारी की, इन बागी नेताओं ने मारी बाजी
महाराष्ट्र: मुंबई के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास कमला इमारत की 20वीं मंजिल में आग लग गई। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/I5tTm0aPlg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2022
ये भी पढ़ें:- 9 महीने के बाद महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले, एक्टिव केसों की संख्या बढ़ रही 3 लाख की ओर
18वीं मंजिल पर लगी आग
Mumbai Fire: बृह्नमुंबई महानगर पालिका के मुताबिक, अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि, इस 20 मंजिला बहुईमारत की 18वीं मंजिल पर आग लगी है। यह आग आज शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे के आस-पास लगी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें:- प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस बने पेरेंट्स, अचानक नन्हा सदस्य आने से फैंस हैरान, 2018 में हुई थी शादी