इंडिया ख़बर

मोदी-शाह के अहंकार की हुई हार : रोहित सिंह

ByNI Desk,
Share
मोदी-शाह के अहंकार की हुई हार : रोहित सिंह
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा की दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने हेतु आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई है।श्री सिंह ने कहा की दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था था और घर-घर जाकर वोट माँगा था परंतु जनता ने उनके झूठ को नकार दिया।श्री सिंह ने कहा की दिल्ली की जीत ने सीएए,एनआरसी और एनपीआर को रिजेक्ट कर दिया है और विकास को एक्सेप्ट कर लिया है।श्री सिंह ने कहा की दिल्ली में मोदी-शाह के अहंकार की हार हुई है। श्री सिंह ने कहा की 2022 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।श्री सिंह ने कहा की देश में आर्थिक मंदी है प्रधानमंत्री उसके निवारण पर बात नहीं करते हैं,नौजवानों के पास रोज़गार नहीं है इसपर कोई चर्चा संसद में नहीं हो रहा है,देश में सड़क,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कैसे विकास हो भाजपा को इससे मतलब नहीं है सिर्फ चारों ओर हिंदू,मुस्लिम और पाकिस्तान पर बात हो रहा है।श्री सिंह ने कहा की युवा वर्ग को देश बचाने की लड़ाई में मुखर होकर आगे आना होगा। युवा चेतना गाँव,गरीब,किसान,मज़दूर और नौजवान की लड़ाई लड़ रही है जनता का आशीर्वाद रहेगा तो 2022 में उत्तर प्रदेश में जनता की सरकार बनेगी जो सर्व धर्म संभाव के भाव से विकास हेतु समर्पित होगी।श्री सिंह ने कहा की दिल्ली चुनाव की हार से अब हिटलरशाही की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
Published

और पढ़ें