Warning: A non-numeric value encountered in /home/u346475527/domains/nayaindia.com/public_html/wp-content/themes/nayaindia2023/functions.php on line 1611
Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मरूभूमि में जमकर बरसे बादल - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट

Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मरूभूमि में जमकर बरसे बादल

Share
Monsoon Update

नई दिल्ली | Monsoon Latest Update: ‘मानसून एक्सप्रेस’ के बिहार में दस्तक देने के बाद अब उत्तर का रूख कर लिया है। जिसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में मानूसन की एंट्री हो चुकी है। हालांकि दिल्ली में मानसून (Monsoon 2021) को पहुंचने में अभी समय लगेगा, लेकिन प्री-मानसून की बूंदें दिल्ली को भिगो रही हैं। आज सुबह दिल्ली में हल्की बारिश हुई। वहीं लेकिन बिहार में मूसलाधार बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बीते दिनों बिहार, बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र के इलाकों में जमकर बारिश हुई है। जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ये भी पढ़ें:- rajasthan : रीट-2021 परीक्षा 26 सितंबर को होगी शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने की घोषणा, EWS वालों को विशेष छूट

कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तटीय जिलों और मलनाड व दक्षिणी क्षेत्रों के कई हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में और बिहार के कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan के ‘सियासी संग्राम’ में नया मोड, दिल्ली से खाली हाथ लौटे Pilot, अब बैठक के बाद अगली रणनीति का खुलासा!

राजस्थान में बरस रहा प्री-मानसून (Rajasthan Weather Update) 
राजस्थान में भी प्री-मानसून (Pre Monsoon) का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। बुधवार को जैसलमेर जिले में बादल जमकर बरसे इससे नाले-नाले बह निकले। ठंडी हवाओं ने तपती मरूभूी को षितलता प्रदान कर दी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई भागों में आगे बढ़ेगा। दिल्ली राजस्थान तक मानसून को पहुंचने में अभी समय लगेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें