
लखनऊ | Aparna Yadav Joins BJP: विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार करवटें बदल रही हैं। कभी भाजपा के लोग सपा में तो सपा के परिवार के लोग भाजपा को अपना ठिकाना बना रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) की बहू अपर्णा यादव ने मोदी और योगी सरकार से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने आज बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं और अपने परिवार की पार्टी सपा को करारा झटका दिया है।
ये भी पढ़ें:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बजाया चुनावी बिगुल, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2022
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। https://t.co/fieghGSmbP pic.twitter.com/nMqgwLirqu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
अखिलेश यादव को दिया झटका, भाजपा का जताया आभार
Aparna Yadav Joins BJP: अपर्णा यादव आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि मैं भाजपा की बहुत आभारी हूं। मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है। मैं पीएम मोदी के काम की प्रशंसा करती हूं। अपर्णा यादव के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने से अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है और ये भाजपा की अखिलेश के लिए करारी संेधमारी है।
मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है और मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले हैं: बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव https://t.co/AG0SImjEo1 pic.twitter.com/AKLGbvLdXj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
प्रधानमंत्री जी से पहले से ही थी प्रभावित
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में चुनावों खड़ी हुई थी जिसमें उन्हें बीजेपी से हार का सामनाा करना पड़ा था। लेकिन अब अर्पणा भाजपा में शामिल हो गई हैं और उन्होंने इस दौरान कहा कि, मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का धन्यवाद करती हूं। मैं प्रधानमंत्री जी से पहले से ही प्रभावित रहती थी, अब मैं राष्ट्र की अराधना के लिए निकली हूं। जो भी कर सकूंगी अपनी क्षमता से करूंगी।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan: जिस पिता का बेटे ने अपने हाथों से किया अंतिम संस्कार, वह आकर बोला- मैं जिंदा हूं बेटा, सब रह गए सन्न