इंडिया ख़बर

सपा मुखिया मुलायम सिंह के समधी ने BJP की ओर से भरा नामांकन, कहा- SP आगे जाकर होगी क्रिमिनल पार्टी

ByNI Political,
Share
सपा मुखिया मुलायम सिंह के समधी ने BJP की ओर से भरा नामांकन, कहा- SP आगे जाकर होगी क्रिमिनल पार्टी
लखनऊ | UP Assembly Election 2022: देश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत जोरदार तरीके से गरमाई हुई है। शह और मात का खेल असली खेल तो यूपी में ही दिखाई दे रहा है। पार्टियां अपने विपक्षियों का चुनावी समीकरण बिगाड़ने के लिए तरह-तरह दांव-पेच लगा रही हैं। कभी भाजपा सपा के घर में सेंध मारती है तो कभी सपा वाले भाजपा सरकार में घुसपैठ कर जाते हैं। बसपा जुबानी जंग से तो आम आदमी पार्टी लोगों को लुभावन सौगातों से वोटों की अपील कर रही है। इन सबके बची नेताओं के लिए पार्टी बदलना और भी मजेदार खेल हो गया है। इसी बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के समधी हरिओम यादव (Hariom Yadav) ने भी आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से सिरसागंज विधानसभा सीट से नामांकन भर दिया है। हरिओम यादव ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भाजापा की सदस्यता ग्रहण की थी। ये भी पढ़ें:- मायावती के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने ‘हाथी’ की सवारी छोड़ ‘कमल’ खिलाने का किया ऐलान, BJP में शामिल mulayam singh बरसाती मेंढक हैं, अभी तो आ गए, 20 फरवरी बाद नजर नहीं आएंगे भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उतरने वाले मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव ने सपा के मुखिया को भी नहीं बख्शा। उन्होंने मुलायम सिंह और उनकी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सिरसागंज विधानसभा से हरिओम यादव ने नामांकन भरने के बाद अपने सामने वाले प्रत्याशियों पर हमला बोलते हुए कहा कि, रामगोपाल यादव और उनके लड़के के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि, यहां लड़ाई हमसे रामगोपाल और उनका बेटा लड़ रहा है, प्रत्याशी नहीं लड़ रहा। यह तो बरसाती मेंढक हैं, अभी तो आ गए। लेकिन 20 फरवरी के बाद नजर नहीं आएंगे। ये भी पढ़ें:- Air Hostess को गुजरना होता है कई परेशानी से, वजन बढ़ने पर भी कट जाते हैं पैसे.. mulayam singh yadav सपा आगे जाकर होगी क्रिमिनल पार्टी UP Assembly Election 2022: मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव ने सपा और मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, अब मैं क्रिमिनल हो गया। 6 महीने पहले क्रिमिनल नहीं था। जब मैं पार्टी में था तब मुलायम सिंह यादव भी थे क्या वह भी क्रिमिनल है। क्या उन्हें भी पार्टी से अलग कर दिया गया। यह अच्छे इंसानों को पार्टी में नहीं रहने देंगे। आगे जाकर यह क्रिमिनल पार्टी होने वाली है। ये भी पढ़ें:- बागपत में भड़के योगी आदित्यनाथ, कहा- रामभक्तों के खून से रंगी है समाजवादी टोपी
Published

और पढ़ें