इंडिया ख़बर

भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे के नाम का स्वागत

ByNI Desk,
Share
भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे के नाम का स्वागत
सहारनपुर। अमर शहीद भगत सिंह(Shaheed Bhagat Singh) के भतीजे सरदार किरणजीत सिंह संधू (Sardar Kiranjit Singh Sandhu) ने चंडीगढ़ स्थित अंतरराज्यीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर किये जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी यह मांग पूरी होने से पूरे देश और खासकर पंजाब में युवा वर्ग बेहद खुश और उत्साहित होगा। सहारनपुर में रह रहे भगत सिंह के भतीजे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में आल इंडिया रेडियो पर यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को भगत सिंह जयंती मनायी जाती है। शहीद भगत सिंह का जन्म पंजाब के जिला नव शहर में खटकडकला गांव में सरदार किशन सिंह संधू और माता विद्यावती कौर के घर में हुआ था। नव शहर का नाम अब ‘शहीद भगत सिंह नगर’ हो गया है। शहीदे आजम से नवाजे गये भगत सिंह को अंग्रेज हुकूमत ने 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी थी। सरदार किरणजीत सिंह संधू ने कहा कि वर्ष 2007 में सरदार भगत सिंह की जन्म शताब्दी मनाई गई थी, तब चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर किये जाने की मांग उठी थी। पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के उस समय के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधान सभाओं से इस आश्य के प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजे थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि अंत भला सो सब भला। (वार्ता)  
Published

और पढ़ें