नई दिल्ली | Navjot Sidhu Elevation Ceremony: पंजाब की राजनीति में चल रही उथल-पुथल के बीच नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) आज शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालेंगे। एक कार्यक्रम के दौरान सिद्धू पंजाब की राजनीति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का एक अहम पद ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के अनुसार, सिद्धू से सियासी लड़ाई के बीच इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) भी शामिल होंगे।
सिद्धू ने भी भेजा अमरिंदर सिंह को निमंत्रण
Navjot Singh Sidhu और मुख्यमंत्री Amarinder Singh के बीच जारी घमासान के बाद भी सिद्धू ने एक पत्र लिखकर सीएम अमरिंदर सिंह से कार्यक्रम में आने का आग्रह किया है। सिद्धू ने लिखा कि, हमारे पंजाब कांग्रेस परिवार में सबसे बड़े होने के नाते मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया आएं और नयी टीम को अपना आशीर्वाद दें।
ये भी पढ़ें:- Sopore Encounter में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मार गिराए दो आतंकी
बता दें कि पंजाब की राजनीति में इस समय उबाल चल रहा है। पिछले कुछ समय से Navjot Singh Sidhu और सीएम अमरिंदर का टकराव लगातार देखा जा रहा है। सिद्धू ने पवित्र ग्रंथ की बेअदबी को मुख्यमंत्री पर लगातार निशाना साधा था। तो वहीं, मुख्यमंत्री ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया था।
ये भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखा ने दिया विवादित बयान, कहा “ये किसान नहीं मवाली हैं..”
सीएम ने स्वीकार किया निमंत्रण
Navjot Sidhu Elevation Ceremony: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के मीडिया सलाहकार ने एक ट्वीट में कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नई पीसीसी टीम के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम के लिए पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे। मुख्यमंत्री को प्रधान साहब, मंत्रियों और विधायकों की ओर से न्योता दिया गया है। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और आशीर्वाद देने के लिए वहां पहुंचेंगे।
Navjot Singh Sidhu आज सभालेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, कैप्टन अमरिंदर सिंह देने पहुंचेंगे आशीर्वाद
और पढ़ें
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...