इंडिया ख़बर

नितिन गडकरी का प्रयागराज में ऐलान! खंभों के सहारे हवा में दौड़ेंगी बसें, जल्द पूरा होगा ड्रीम प्रोजेक्ट

ByNI Political,
Share
नितिन गडकरी का प्रयागराज में ऐलान! खंभों के सहारे हवा में दौड़ेंगी बसें, जल्द पूरा होगा ड्रीम प्रोजेक्ट
प्रयागराज | Nitin Gadkari Prayagraj Visit: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Elections 2022) के घमासान के बीच  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने प्रयागराज में खंभों के सहारे हवा में चलने वाली बसों का संचालन शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है। गडकरी बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में प्रचार करने प्रयागराज पहुंचे। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा के सभी बड़े नेता चुनावी मैदान में प्रचार-प्रसार में लगे हैं। पीएम मोदी ने भी आज पंजाब के पठानकोट में एक रैली को संबोधित किया है और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की है। ये भी पढ़ें:- Magh Mela 2022 : माघी पूर्णिमा पर 4.50 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, अब रवानगी की तैयारी… मेरा सपना- त्रिवेणी संगम पर सी प्लेन उतरे Nitin Gadkari Prayagraj Visit:  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रयागराज की जनता से वोटों की अपील करते हुए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, प्रयागराज में सड़क पर खंभे लगाने के बाद उनके सहारे हवा में बसें चलाई जाएंगी। इस योजना के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। गडकरी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह दिल्ली से प्रयागराज के लिए सी प्लेन में बैठें और यहां त्रिवेणी संगम पर उतरें, यह इच्छा भी उनकी पूरी होने जा रही है। ये भी पढ़ें:-  दुखद! प्रसिद्ध कन्नड़ कवि चन्नवीरा कानवी का निधन, आज सुबह ली अंतिम सांस एक सी प्लेन की कीमत 18 करोड़ रुपये Nitin Gadkari Prayagraj Visit:  केन्द्री मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि, इस परियोजना के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रयागराज में अब रीवरपोर्ट भी बनकर तैयार होगा। यहां 18 सीट वाले एक सी प्लेन की कीमत 18 करोड़ रुपए आंकी गई है। आपको बता दें कि, यूपी में 7 चरणों में मतदान होगा। जिसके के दो चरण पूरे हो चुके हैं। ऐसे में भाजपा बचे हुए जिलों की विधानसभा सीटों पर जमकर प्रचार में जुटी हुई है। ये भी पढ़ें:- पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपा गया, लुधियाना में होगा अंतिम संस्कार
Published

और पढ़ें