नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही पीएम मोदी के मंत्रियों (PM Modi New Cabinet) ने आज कामकाज संभालते ही कई महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए पिटारा खोल दिया। किसानों को मंडी के जरिए एक लाख करोड़ और हेल्थ इमरजेंसी पैकेज के लिए 23 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया गया। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी नई टीम (PM Modi New Cabinet) के साथ वर्चुअली बैठक आयोजित की। इस बैठक में कृषि से संबंधित और स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर बड़े फैसले लिए गए।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को राहत देने के लिए मंडी के जरिए एक लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पिछले साल 15 मई को ‘एग्रीकल्चर फंड’ का गठन किया गया था, इस फंड में वित्तीय योगदान के तरीकों में बदलाव किया गया है। साथ ही कोरोना से जंग के लिए 23,123 करोड़ रुपए के इमरजेंसी पैकेज को कैबिनेट की मंजूरी मिली है।
ये भी पढ़ें:-HP: BJP प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के बाद बिगड़ी तबियत, ICU में भर्ती
कृषि कानून से मंडियां खत्म नहीं, बल्कि मजबूत होंगी
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नए कृषि कानूनों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से आंदोलन खत्म करने को कहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि, मोदी सरकार लगातार किसानों की भलाई के लिए कदम उठती आई है। नए कृषि कानून से मंडियां खत्म नहीं, बल्कि और मजबूत होंगी। आज निर्णय लिया गया है कि, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का इस्तेमाल एपीएमसी भी कर सकेंग।
ये भी पढ़ें:- Salman Khan को कथित फर्जीवाड़ा केस में चंडीगढ़ पुलिस का समन, 13 तारीख तक देना होगा जवाब
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 23 हजार करोड
वहीं दूसरी ओर, डाॅ. हर्षवर्धन के स्थान पर बने नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि, भारत सरकार ने हेल्थ इमरजेंसी के लिए 23,123 करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया है। 8 हजार करोड़ राज्य सरकारों को दिए जाएंगे। मंडाविया ने कहा कि देश में पहले ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड सिर्फ 15 हजार थे जो अब बढ़कर 4 लाख हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल 163 से बढ़कर 4,389 हो गए हैं।