ताजा पोस्ट

रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुलाई बैठक, भारत ले सकता है बड़ा फैसला

ByNI Desk,
Share
रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुलाई बैठक, भारत ले सकता है बड़ा फैसला
नई दिल्ली | Russia and Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग भयावह स्तर पर पहुंचती जा रही है। रूसी एयरक्राफ्ट लगातार यूक्रेन के ऐयरबेस सहित कई इलाकों को निशाना बना रहे हैं। रूस लगातार क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल रहा हैं। रूस ने दावा करते हुए कहा है कि, यूक्रेन में उसने करीब 50 सेना के जवान मार गिराए हैं। इन दोनों देशों की जंग को लेकर भारत की मुसीबतें भी बढ़ती जा रही हैं। जानकारी में सामने आया है कि, यूक्रेन में करीब 18 हजार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल मौजूद हैं। माना जा रहा है कि, इस बैठक के बाद भारत भी इस युद्ध को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। Russia Ukraine Indian Modi : ये भी पढ़ें:- रूस के हमले के बीच यूक्रेन सेना का विमान क्रैश, 14 की मौत, युद्ध की भयावह तस्वीरें आई सामने सुबह खाली लौट आया था विमान Russia and Ukraine War: आपको बता दें कि, यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को रेस्क्यू करने गया एयर इंडिया का विमान एआई1947, यूक्रेन में ‘नोटिस टु एयर मिशन’ के कारण वापस खाली हाथ दिल्ली लौट आया। ये भी पढ़ें:-यूक्रेन में फंसे हैं हजारों भारतीय नागरिक, यूपी के 3000 छात्र लगा रहे हैं गुहार… बोले- राजनाथ सिंह रूस-यूक्रेन जंग को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ ने आज कहा कि ये स्थिति काफी विषम है। भारत शांति चाहता है, बातचीत के द्वारा इसका हल निकाला जाना चाहिए। conflict between Russia Ukraine ये भी पढ़ें:-अमित शाह पर चढ़ा क्रिकेट फीवर, कहा-अखिलेश ने तो फुलटॉस डाल दिया, अब… भारत ने नागरिकों से कहा- आप परेशान न हो यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों से भारत ने कहा है कि, वे परेशान न हो। आप लोग जहां भी हैं सुरक्षित रहें। भारतीय दूतावास ने कहा कि यूक्रेन वायु क्षेत्र के नागरिक विमानों के लिये बंद किये जाने के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को निकालने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ये भी पढ़ें:-UP Election : आखिरी चरण में अब महिला कार्याकर्ताओं पर दारोंमदार, कहा- जया और डिंपल संभालेगी SP की कमान… Indian students return Ukraine केंद्र सरकार सुनिश्चित करेगी सभी भारतीयों की सुरक्षा  Russia and Ukraine War:  यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के संबंध में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन से लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
Published

और पढ़ें