अहमदाबाद | PM Modi Mother Hospitalized: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को मां हीराबेन की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी की अनुसार, मां हीराबेन को अहमदाबाद के यूएन मेहता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल ने एक सूचना जारी करते हुए मां हीराबेन की तबीयत को अब स्थिर बताया है। इस समय पीएम मोदी के परिवार के सदस्य मां के पास मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें:- मुंबई इंडियंस ने महंगा खिलाड़ी खरीद कर की गलती, Cameron Green चोटिल
पीएम मोदी मिलने जा रहे अस्पताल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जैसे ही मां की तबीयत बिगड़ने और उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर मिली तो पीएम मोदी भी दिल्ली से सीधे अहमदाबाद रवाना हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- केएल राहुल के से छीनी उपकप्तानी, Suryakumar Yadav बने नए उपकप्तान
जून में मनाया है 100वां जन्मदिन
हीराबेन की उम्र 101 साल हैं और उन्होंने 18 जून को ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। मां ने हाल ही में 5 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान भी किया था। तब वे व्हीलचेयर पर पोलिंग बूथ पहुंची थी।
ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर: ट्रक में छिपकर आ रहे थे हथियारों से लैस 3 आतंकी, सुरक्षाबलों ने कर दिया ढेर
पीएम मोदी के भाई के साथ रहती हैं मां
PM Modi Mother Hospitalized: पीएम मोदी की माता जी हीराबेन अभी पीएम मोदी के छोटे भाई के परिवार के साथ गांधीनगर के बाहरी इलाके के रायसन गांव में रहती हैं। पीएम मोदी भी अपनी मां से मिलने आते रहते हैं।
ये भी पढ़ें:- Virat-Anushka बर्फीले इलाके में मनाएंगे वेकेशन, दिखा कुछ ऐसा नजारा…
ये भी पढ़ें:- BCCI ने Shikhar Dhawan को दूध में पड़ी मक्खी की तरह टीम से बाहर निकला
Tags :Narendra Modi Heeraben