चंडीगढ़ | Punjab Polls Result 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी की ‘झाडू’ ने सत्तारूढ़ कांग्रेस का ऐसा सफाया करा है कि, नया इतिहास लिख डाला। इसके बाद अब कहा जा रहा है कि देश से कांग्रेस का युग खत्म हो गया और ‘आप’ ने उसकी जगह ले ली। ऐसे में अब भाजपा का भी असली मुकाबला कांग्रेस से नहीं बल्कि ‘आप’ से होना तय हो गया। पंजाब में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान को जल्द ही सीएम पद की शपथ दिलाएगी। इस जीत को यादगार बनाने के लिए शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकरकलां में भगवंत मान का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली की सत्ता का रास्ता तो यूपी से होकर ही जाएगा…!
117 सीटों में से 92 सीटों पर ‘आप’ का कब्जा
Punjab Polls Result 2022: पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी कब्जा हो गया है। जीत के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। पंजाब में ‘आप’ की ‘झाडू’ इस कदर चली की इससे कोई भी नहीं बच पाया, यहां तक की पंजाब के मौजूद सीएम चन्न भी अपनी एक नहीं बल्कि दोनों सीटों पर हार गए।
ये भी पढ़ें:- क्या कांग्रेस की कमान संभालेंगे कमलनाथ…!
आज केजरीवाल को न्यौता देने दिल्ली जाएंगे ‘मान’
जानकारी के अनुसार, अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को न्यौता देने दिल्ली जा रहे हैं। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के अनुयायी हैं। जीत के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वो शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ें:- केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस
‘चन्नी’ चले राजभवन इस्तीफा सौंपने
पंजाब में प्रचंड जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी ने सारे विरोधियों को चैंका दिया। आम आदमी पार्टी के सामने नतमस्तक हुई कांग्रेस पार्टी के खेमे में अब मायूसी छाई हुई हैं। चुनाव हार चुके सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज चंडीगढ़ में अपना इस्तीफा सौंपने राजभवन जाएंगे।