चंडीगढ़ | Ration Door Step Delivery Punjab: पंजाब की सत्ता संभालते ही आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) पूरी तरह से एक्शन में दिख रहे हैं। सीएम मान पंजाबियों के लिए लगातार बड़े-बड़े फैसले रहे हैं। चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में सीएम मान तनिक भी देरी नहीं लगा रहे हैं। अब भगवंत मान का अगला मिशन पंजाब की जनता को घर बैठे राशन पहुंचाना है।
ये भी पढ़ें:- बीरभूम मामले पर बंगाल विधानसभा में विधायकों में मारपीट, कपड़े फाड़े, 5 विधायक सस्पेंड, Watch Video
Ration Door Step Delivery Punjab: आज सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान करते हुए कहा कि, अब पंजाब में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी (door step delivery) की जाएगी। इस स्कीम के तहत लोगों को फोन किया जाएगा और फिर घर में जब वो उपलब्ध होंगे उसी वक्त उन्हें राशन भेज दिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान्न pic.twitter.com/uvbw03faBI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2022
ये भी पढ़ें:- प्रमोद सावंत की गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार ताजपोशी, इन्होंने भी ली मंत्री पद की शपथ
घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, घर बैठे मिलेगा राशन
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की जनता से कहा कि, राशन के लिए लोग कतारों में खड़े रहते हैं। ऐसे में आज हम ये सिस्टम बदलने जा रहे हैं। अब राशन के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। किसी को अपनी दिहाड़ी नहीं छोड़नी पड़ेगी और आपकी सरकार आपके घर राशन पहुंचाएगी।
ये भी पढ़ें:- UP: भाजपा की जीत का जश्न नहीं हुआ बर्दाश्त, मुस्लिम युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, CM Yogi ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
चुनाव 2022 के दौरान जनता से किया था वादा
आपको बता दें कि, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार पंजाब में भी डोरस्टेप डिलीवरी सेवाओं को लागू करेगी। लेकिन फिलहाल दिल्ली में अभी ये योजना लागू नहीं हो सकी है। इस योजना पर अभी रोक लगी हुई है। लेकिन पंजाब सीएम ने पंजाबियों को राहत देते हुए इस योजना को शीघ्र लागू करने का ऐलान कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- मुंबई में पेट्रोल के दाम पहुंचे 115 रुपए के करीब, जानें आज कितना हुआ इजाफा