चंडीगढ़ | Punjab Police: पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने पंजाब पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीएम मान ने पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने की दशा में उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि, देश में आतंरिक सुरक्षा को कायम रखने में पुलिस का ही सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में राज्य के पुलिसकर्मी राज्य की सुरक्षा और अपने कर्तव्य के लिए अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली में कोरोना ने फिर बढ़ाई दहशत! एक ही दिन में 1 हजार पार हुए नए संक्रमित, एक्टिव केस भी बढ़े
पुलिस कल्याण फंड 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए किया
पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक वर्चुअल बैठक में पंजाब सीएम भगवंत मान ने यह जानकारी दी। इसके अलावा पंजाब पुलिस को एक और सौगात का ऐलान किया गया। जिसमें पंजाब पुलिस के कल्याण के लिए इस वित्तीय साल से पुलिस कल्याण फंड को 10 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- अपने ही दे रहे अखिलेश को झटका! अब इस दिग्गज नेता ने पार्टी को कहा अलविदा
[caption id="attachment_201096" align="alignnone" width="500"] file photo[/caption]
लोगों के साथ विनम्रता और अपराधियों के साथ कठोरता के निर्देश
Punjab Police: इसी के साथ सीएम मान ने पुलिस अधिकारियों को राज्य में पुलिस के कामकाज में कोई दखलंदाजी न होने का भरोसा देते हुए पुलिस कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, समर्पणभाव और ईमानदारी से ड्यूटी निभाने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने और लोगों की सुरक्षा के लिए बिना किसी पक्षपात से कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गैंगस्टरों, नशा, आतंकवाद, गैर-कानूनी माइनिंग और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज न बरतने के निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें:- जहांगीरपुरी में गरजा बुलडोजर, सु्प्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दुकानों से लेकर मकानों में तोड़फोड़
पंजाब सरकार का ऐलान, पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत पर परिवार को मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा
और पढ़ें
-
बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन...
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...