पंजाब

पुरानी पेंशन बहाल करने पर विचार कर रही है पंजाब सरकार

ByNI Desk,
Share
पुरानी पेंशन बहाल करने पर विचार कर रही है पंजाब सरकार
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत (Bhagwant Mann) मान ने है कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन (pension) योजना को बहाल करने पर उनकी सरकार विचार कर रही है। मान ने ट्वीट संदेश बताया कि सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव से इसके कार्यान्वयन की व्यवहार्यता पर गौर करने को कहा है। मान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के अधिकतर सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे हैं, जिसे 2004 में बंद कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में आम आदमी पार्टी के नेता एवं मौजूदा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल कर दिया जाएगा। पंजाब सिविल सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि राज्य के कर्मचारी पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। (भाषा)
Published

और पढ़ें