Warning: A non-numeric value encountered in /home/u346475527/domains/nayaindia.com/public_html/wp-content/themes/nayaindia2023/functions.php on line 1611
punjab cm face :चल पाएंगी केजरीवाल की रणनीति
सर्वजन पेंशन योजना
पंजाब

आप ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से चुनाव लड़ने के लिए चुना, क्या चल पाएंगी केजरीवाल की रणनीति

ByNI Desk,
Share
punjab cm face

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध में घोषणा पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने गुरुवार को मोहाली में की। मान को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 जनवरी को आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। पार्टी के जनता चुनेगी अपना सीएम अभियान के नतीजे घोषित होने के बाद यह घोषणा की गई। ( punjab cm face )

also read: आजमगढ़ का सांसद अब हुआ मैनपुरी का! अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान

48 वर्षीय भगवंत मान, कॉमेडियन से राजनेता बने, संगरूर संसदीय क्षेत्र से दो बार के लोकसभा सांसद हैं। धुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी कर रहे हैं। धूरी संगरूर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। पंजाब चुनाव की तारीख पहले 14 थी लेकिन अब बदली जी चुकी है। मतगणना 10 मार्च को होगी।

सीएम ने किया दूसरे सीएम का ऐलान ( punjab cm face )

 कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए सीएम के चेहरे की घोषणा करते हुए पंजाबियों का इंतजार खत्म कर दिया है। आप ने पंजाब से मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भगवंत मान के नाम पर ठप्पा लगा दिया है। आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान करते हुए कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भगवंत मान ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाकर बधाई दी। ( punjab cm face ) 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें