nayaindia Sedition Case against Rahul Gandhi: रोजद्रोह के मामले दर्ज कराएगी BJP
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट | देश| नया इंडिया| Sedition Case against Rahul Gandhi: रोजद्रोह के मामले दर्ज कराएगी BJP

चुनावी रण में बढ़ी Rahul Gandhi की मुश्किलें! असम में रोजद्रोह के एक हजार मामले दर्ज कराएगी BJP

Rahul gandhi

नई दिल्ली | Sedition Case against Rahul Gandhi: देश में चल रहे विधानसभा चुनाव 2022 के बीच कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ सकती है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं और उन पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की बात सामने आई है। अगर ऐसा होता है तो चुनावी महा संग्राम के बीच राहुल गांधी की मुसीबत और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें:- UP का रण! दूसरे चरण के घमासान में अब तक 9.45 फीसदी मतदान, जेल में बंद आजम खान की सीट पर डाले जा रहे वोट

कम से एक हजार रोजद्रोह के मामले दर्ज कराएगी भाजपा
असम में भाजपा की ओर से कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही जा रही है। दरअसल, राहुल गांधी भारत को ‘गुजरात से बंगाल’ (India exists from Gujarat to Bengal) तक बताने वाले अपने एक ट्वीट को लेकर जबरदस्त तरीके से विवादों में घिर गए हैं। ऐसे में असम भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज 14 फरवरी को असम में कम से एक हजार रोजद्रोह के मामले दर्ज कराए जाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:- देश में कोरोना से बड़ी राहत! 24 घंटे में मिले 34 हजार नए संक्रमित, 346 की मौत, एक्टिव मामलों में बड़ी गिरावट

असम सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा- राहुल की भाषा जिन्ना जैसी
Sedition Case against Rahul Gandhi: आपको बता दें कि, राहुल गांधी के ट्वीट पर असम में जमकर विवाद छिड़ गया है। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भाषा बिल्कुल वैसी है, जैसी 1947 से पहले के जिन्ना की भाषा रही थी। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, राहुल के भीतर जिन्ना का भूत समा गया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को भारत केवल गुजरात से लेकर बंगाल तक ही लगता है। मेरे सुंदर राज्य अरुणाचल प्रदेश सहित भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा भारत को लेकर उनके विचार में नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Assembly Elections 2022: आज तीन राज्यों में डाले जा रहे वोट, UP में दूसरा चरण तो यहां पहले चरण का मतदान

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
मोदी सरकार की बड़े जश्न की तैयारी
मोदी सरकार की बड़े जश्न की तैयारी