Kalu Beti Death : राजस्थानी भाषा राजस्थान के लोगों का गौरव है। कहीं न कहीं धीरे-धीरे लुप्त हो रही उसी राजस्थानी भाषा को आगे ले जाने का काम यूट्यूब चैनल राजस्थानी मस्ती के डायरेक्टर आशीष सैनी यानी कालू बेटी (Kalu Beti) कर रहे थे। अब वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। उनके फैंस और चाहने वालों के लिए यह बेहद चौंका देने वाली खबर है पर अब यही सच है। कहा जा रहा है कि विषाक्त भोजन के सेवन से उनकी मौत हुई हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत में गिरा नए संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में 18 हजार नए केस, 263 मरीजों की मौत
कब और किसने दिया जहर
आशीष सैनी 21 साल की कम उम्र में अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। ऐसी चर्चा है कि रविवार की शाम आशीष आपने किसी दोस्त के यहां खाने पर गए थे। उसके बाद से उन्हें परेशनी होने लगी। या तो कोई चीज उन्होंने ऐसी खा ली जिसका असर उनके शरीर पर उल्टा असर हो गया। अथवा फिर किसी ने उनको कुछ गलत खिला दिया। यह फिलहाल एक बड़ा सवाल है। इन सब हालातों के बीच आशीष के साथ किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2021: ‘स्टैंडबाय’ से बाहर आएंगे शार्दुल ठाकुर, भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या की जगह?
राजस्थानी मस्ती यूट्यूब चैनल हुए थे फेमस
Kalu Beti Death : आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा के आशीष इतने बड़े कलाकार कैसे बने। उसके पीछे की वजह है उनकी लगन और मेहनत। शुरूआती दौर में ना उनके पास कैमरा था न ही कोई अनुभव। पर नि:स्वार्थ भाव से वह मेहनत करते गए और धीरे-धीरे उनकी मेहनत सफलता में बदल गयी। आज राजस्थान के बच्चे-बच्चे की जुबान पर उनका नाम है। लदया ठेकेदार और कालू बेटी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आयी। लदया ठेकेदार का रोल उन्ही के दोस्त सुदीप चौधरी किया करते है। उनकी मृत्यु उनकी पूरी टीम को मानसिक आघात पहुंचा है।
Rajasthani Masti के डायरेक्टर आशीष सैनी यानी Kalu Beti का 21 साल की उम्र में हुआ निधन - जानिए क्या है मौत की सच्चाई
और पढ़ें
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...
-
अभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा: मेसी
वाशिंगटन। लियोनल मेसी (Lionel Messi )ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी...
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...
-
केजरीवाल को क्या इस्तीफा देना होगा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। उनके गिरफ्तार हुए एक हफ्ते हो गए हैं और...