
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के मौजूदा हालात का मुद्दा उठाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में आज तनाव और हिंसा का माहौल है, जिससे छुटकारा मिलना चाहिए। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आबूरोड ब्रह्माकुमारी संस्थान में अमृत महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की बेटियां आज देश की रक्षा में भी योगदान दे रही हैं। Ashok Gehlot Narendra Modi
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वर्चुअल तरीके से जुड़े थे। मोदी की मौजूदगी में उन्होंने कहा- हमारा देश हमेशा से वसुधैव कुटुंबकम की भावना वाला रहा हैं, विनोबा भावे ने जय जगत का नारा दिया। आज देश में तनाव, हिंसा का माहौल है। इससे छुटकारा मिले, यह हम सबकी इच्छा रहती है। शांति और अहिंसा और भाईचारा पर चलकर ही देश का विकास कर सकते हैं। गहलोत ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने जब से महोत्सव मनाने की घोषणा की तब से लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। आजादी त्याग बलिदान से मिलती है। 75 साल के इस उत्सव में प्रोग्राम चलते रहते हैं।
Read also लाहौर में आतंकी हमला, चार की मौत
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा- हमारी बेटियां भी अब देश रक्षा में योगदान दे रही हैं। एनडीए में बेटियों का एडमिशन हो रहा है। 2019 के चुनावों में हमने देखा पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने योगदान दिया। उन्होंने कहा- आज देश में महिलाएं अहम मंत्रालय संभाल रही हैं। यह बदलाव समाज खुद कर रहा है। यह बदलाव साफ संकेत है कि नया भारत कैसा होगा, कितना सामर्थ्यशाली होगा।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज किसानों को आत्मनिर्भर बनाने नेचुरल फार्मिंग पर जोर दिया जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज करोड़ों देशवासी स्वर्णिम भारत की नींव रख रहे हैं। मोदी ने कहा- हमारी निजी और राष्ट्रीय सफलताएं अलग नहीं हैं। राष्ट्र की प्रगति में ही हमारी प्रगति है। राष्ट्र के अस्तित्व में हमारा अस्तित्व है, यही भाव एक ताकत बन रहा है।