कोटा। कांग्रेस (congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार शाम को कोटा शहर की सीमा के बाहर जगपुरा (Jagpura) पहुंच जाएंगे। श्री गांधी की भारत जोड़ो (bharat jodo yatra) यात्रा आज सुबह दरा क्षेत्र में हिरियाखेड़ी में रात्रि विश्राम के बाद दरा रेलवे स्टेशन के बाहर से शुरू हुई।
यात्रा में श्री गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara), पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) सहित अन्य कई नेता भी चल रहे हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आज यहां यात्रा कैंप पहुंचे। श्री रंधावा के कैंप पहुंचने पर राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया।
दरा से रवाना होने के बाद मंडाना की ओर बढ़ते समय झालावाड़ से मरीज को लेकर कोटा की ओर जा रही एक एंबुलेंस को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों ने तत्काल निकालने के लिए रास्ते की व्यवस्था की जिसके चलते मरीज को लेकर एम्बुलैंस तेजी से कोटा की ओर निकल गई। रास्ते में जगह-जगह श्री गांधी की भारत यात्रा का जोरदार तरीके से स्वागत का सिलसिला अभी भी जारी है।
जगपुरा में अपने रात्रि पड़ाव स्थल पर पहुंचने से पहले वे दो स्थान पर नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भारत जोड़ो यात्रा के साथ लगातार बने हुए हैं। (वार्ता)