ताजा पोस्ट

गहलोत सरकार में 15 नए मंत्री बने

ByNI Desk,
Share
गहलोत सरकार में 15 नए मंत्री बने
जयपुर। राजस्थान की तीन साल पुरानी अशोक गहलोत सरकार में बड़ा बदलाव हुआ है। रविवार को 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में हुए कार्यक्रम में सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने सबसे पहले हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई। हेमाराम ने मई में सरकार से नाराज होकर अपने क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विधानसभा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। हरीश चौधरी की जगह बाड़मेर क्षेत्र से हेमाराम को मौका दिया गया है। वे पिछली बार भी गहलोत सरकार में मंत्री थे। 15ministers take oath rajasthan हेमाराम के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीय और फिर रामलाल जाट ने शपथ ली। रामलाल जाट ने शपथ के बाद मुख्यमंत्री के पैर छुए। चार राज्य मंत्रियों में से एक जाहिदा खान ने अंग्रेजी में शपथ ली। बहरहाल, गहलोत सरकार में शामिल हुए 11 कैबिनेट मंत्रियों में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रामलाल जाट, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत शामिल हैं। Read also सिद्धू के खिलाफ नहीं लड़ेंगे कैप्टेन इनके अलावा जाहिदा खान, बृजेंद्र सिह ओला, राजेंद्र गुढ़ा और मुरारीलाल मीणा को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी, जिसमें सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिन में पार्टी के सभी विधायकों की बैठक हुई। प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जिन लोगों को मंत्री नहीं बनाया गया है उनको भी जिम्मेदारी दी जाएगी। Read also आंध्र के सबसे बड़े बांध में दरार की आशंका गहलोत ने कांग्रेस विधायकों को संबोधित करते हुए कहा- जो बच गए हैं उन्हें एडजस्ट किया जाएगा। जो धैर्य रखता है, उसे कभी न कभी मौका मिलता है। सब तरह से फैसला हुआ है। राजस्थान में बार-बार सरकार बदलती है, लेकिन इस बार हम सरकार रिपीट करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा- सभी कांग्रेसजन एकजुट रहेंगे। जिन्हें मौका मिला है, मैं उम्मीद करता हूं कि वे सोनिया गांधी को निराश नहीं करेंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी शपथ समारोह में शामिल हुए। उनके कई करीबी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
Published

और पढ़ें