Naya India

बिहार के मंत्री जी के बयान पर बवाल! संत बोले- जीभ काटने वाले को मिलेगा 10 करोड़ का ईनाम

Jagadguru Paramhans

Twitter - ANI

पटना | Bihar Minister Statement Ramcharitmanas: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह (Chandrashekhar Singh) के एक बयान ने देश की राजनीति को गरमा दिया है। जिसके बाद तो उनको मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग उठने लगी है। चंद्रशेखर सिंह के बयान को लेकर अयोध्या के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य (Jagadguru Paramhans) ने तो बेहद आक्रोश जताया है और उनकी जीभ काटने वाले को 10 करोड़ का ईनाम देने की घोषणा भी कर दी है।

मांगे माफी नहीं तो….
बुधवार को महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ बोलते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। महंत ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने जिस तरह से रामचरितमानस ग्रंथ (Ramcharitmanas) को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया है। उससे पूरा देश आहत है। शिक्षा मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते है तो मैं उनकी जीभ काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं।

ये भी पढ़ें:- पानीपत में खाना बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप

ये सनातनियों का घोर अपमान, किया जाए बर्खास्त
महंत जगदगुरु परमहंस आचार्य यही चुप नहीं रहे। उन्होंगे आगे कहा कि, यह सनातनियों का घोर अपमान है। उनके इस बयान पर मैं कार्रवाई की मांग करता हूं कि एक सप्ताह के अंदर उनको इस पद से बर्खास्त कर दिया जाए।

हमारे देश का गौरव है रामचरितमानस ग्रंथ
महंत जी ने आगे कहा कि, रामचरितमानस मानवता की स्थापना करने वाला ग्रंथ है और लोगों को जोड़ने वाला ग्रंथ है, तोड़ने वाला नहीं। यह भारतीय संस्कृति का स्वरूप है। हमारे देश का गौरव है।

आखिर क्या बोल गए बिहार के शिक्षा मंत्री
गौरतलब है कि, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन के दौरान रामचरितमानस और मनुस्मृति को समाज को बांटने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस किताब से समाज में नफरत फैलती है। मनुस्मृति में कई बड़े तबके के खिलाफ गालियां दी गई थी और रामचरितमानस में निम्न जाति के लोगों को शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति नहीं थी। मंत्री जी के इस विवादित बयान के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है।

Exit mobile version