नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शुरुआत से ही हमलावर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा। इस बार कोविड-19 के बढ़ते खतरे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, पहले उन्होंने हमारे यातायात को रोका, हमें स्कूल-अस्पताल और कार्यालय जाने से भी रोका।
अब शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आत्मघाती मिशन पर निकले आतंकवादियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, शाहीन बाग अब दिल्ली के लाखों नागरिकों के जीवन के लिए सीधा खतरा बन गया है। यह एक आपराधिक कृत्य है। हैशटैग कोरोना। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देशों को अनदेखा करते हुए कहा कि वह प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगे।
दिल्ली सरकार ने कोरोनवायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर 50 या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि शाहीन बाग में महिलाएं नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), प्रस्तावित नागरिको के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विशेषज्ञों का सुझाव है कि ऐसा कार्यक्रम एक स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।
आंतकी की तरह व्यवहार कर रहे शाहीनबाग प्रदर्शनकारी: कपिल मिश्रा
और पढ़ें
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...