सिरसा | Sirsa Jawan Martyred: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में हरियाणा के सिरसा जिले का जवान शहीद हो गया। जवान की पार्थिव देह रविवार सिरसा के गांव भावदीन में पहुंची तो गांव में मातम छा गया। हर कोई शहीद निशान सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि देता नज़र आया। अंतिम संस्कार के समय सेना के जवानों ने सलामी दी। वहीं पिता और भाई ने भी बेटे निशान सिंह को सैल्यूट किया।
जयकारों से गूंज उठा पूरा गांव
Sirsa Jawan Martyred: जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले में सेना ने आतंकी गतितिधियों के चलते सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था। इस दौरान सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। जिसमें सिरसा के सपूत निशान सिंह भी सेना के इस ऑपरेशन में शामिल थे। इस दौरान गोली लगने से वे शहीद हो गए। रविवार को उनकी देह जब गांव पहुंची तो परिवार में मातम था। गांव में सैंकडों की संख्या में बाइक सवार आर्मी के वाहन के साथ शहीद के शव को लेकर उसके घर पहुंचे। इस दौरान पूरे गांव की दुकानें बंद रही। पार्थिव देह पहुंचने के बाद पूरा गांव शहीद निशान सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सिरसा के सपूत को गणमान्य राजनेता और समाजिक संगठनों के लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
ये भी पढ़ें:- लखीमपुर के आरोपी की जमानत पर फैसला आज
दो महीने पहले ही हुई थी शादी
शनिवार शाम को जब आतंकी मुठभेड़ में बेटे के शहीद होने की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में मातम छा गया। शहीद निशान सिंह की शादी दो महीने पहले ही 18 फरवरी को हुई थी। निशान सिंह ने वर्ष 2013 में 19 राष्टीय राइफल में बतौर सैनिक भर्ती हुए थे।
ये भी पढ़ें:- शिवपाल, आजम के बदले रूख से सपा में भगदड़ के हालात
मां से कहा था- जून में घर आऊंगा
Sirsa Jawan Martyred: शहीद निशान सिंह के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद की कुछ समय पहले ही माता-पिता से फोन पर बात हुई थी तब निशान सिंह ने कहा था, अभी छुट्टी नहीं मिलेगी। मैं जून में घर आउंगा।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली हिंसा में 20 गिरफ्तार