ताजा पोस्ट

कर्नाटक शिवमोगा में दो गुटों में पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग, दागे आंसू गैस के गोले

ByNI Desk,
Share
कर्नाटक शिवमोगा में दो गुटों में पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग, दागे आंसू गैस के गोले
शिवमोगा | Shivamogga Murder Case: कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या के मामले में जिले में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। जिले में प्रशासन की मुस्तैदी के बावजूद दो समूहों के बीच पत्थरबाजी और वाहनों को जलाने की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। ऐसे में स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। बता दें कि, रविवार को बजरंग दल के एक कार्यकर्ता हर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। ये भी पढ़ें:-Rajasthan : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार, आर्थिक सहायता पर बनी सहमति… तीन लोग गिरफ्तार Shivamogga Murder Case: जानकारी में सामने आया है कि, पत्थरबाजी में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर, कर्नाटक के गृह मंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने इस घटना को लेकर लोगों को आश्वस्त किया है कि, इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर में धारा 144 लागू की हुई है। बता दें कि, स्कूल-काॅलेजों को 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बजरंग दल सदस्य की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसे इसमें कुछ सुराग भी मिले हैं जिस पर जांच जारी है। [caption id="attachment_196900" align="alignnone" width="500"] file photo[/caption] ये भी पढ़ें:-डोरंडा ट्रेजरी मामले में लालू यादव को 5 साल की सजा, तबीयत खराब, अस्पताल में चल रहा इलाज  शव के साथ निकाला जुलूस Shivamogga Murder Case:  जानकारी में सामने आया है कि, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हर्षा के शव का जुलूस निकाला। जिसमें नेताओं के भी शामिल होने की खबरें सामने आई है। पुलिस शुरुआती जांच में इस हत्या को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है। युवक हर्षा ने हाल ही में अपने फेसबुक पर हिजाब के खिलाफ एक पोस्ट शेयर की थी। ये भी पढ़ें:-  सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है #JusticeForLavanya, ABVP की महासचिव गिरफ्तार… जानें क्या है पूरा मामला…
Published

और पढ़ें