बेंगलुरु। भारत ने ‘उच्च गुणवत्ता’ वाले संचार उपग्रह जीसैट 30 का फ्रेंच गुयाना से बृहस्पतिवार देर रात सफल प्रक्षेपण किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी। एरियन 5 प्रक्षेपण यान के जरिए भेजा गया यह उपग्रह उच्च गुणवत्ता वाली टेलीविजन, दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाएं मुहैया कराएगा।
इसरो ने यहां बताया कि जीसैट-30 उपग्रह ने भारतीय समयानुसार देर रात दो बजकर 35 मिनट पर दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर फ्रांसीसी क्षेत्र कौरू के एरियर प्रक्षेपण परिसर से उड़ान भरी। एरियन 5 यान ने करीब 38 मिनट की निर्बाध उड़ान के बाद उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया। इसरो ने ट्वीट किया, ‘‘जीसैट 30 एरियन 5 के ऊपरी चरण से सफलतापूर्वक अलग हो गया।
एरियनस्पेस के सीईओ स्टीफन इस्राइल ने सफल प्रक्षेपण की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, ‘‘2020 की मजबूत शुरुआत। एरियन 5 ने दो उपग्रहों यूटेलसैट कनेक्ट और जीसैट 30 को उनकी भूस्थिर अंतरण कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। मैं इस मिशन पर भरोसा करने के लिए दोनों ग्राहकों यूटेलसैट और इसरो दोनों की सराहना करता हूं।
इसरो के यू आर राव उपग्रह केंद्र के निदेशक पी कुन्हीकृष्णन ने इस सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो समुदाय और एरियनस्पेस टीम को बधाई दी। कुन्हीकृष्णन इस मौके पर कौरू में ही मौजूद थे। उन्होंने इस प्रक्षेपण को इसरो के लिए 2020 की ‘‘शानदार शुरुआत’’ बताते हुए कहा, ‘‘मास्टर कंट्रोल सुविधा में मिशन टीम उपग्रह के संपर्क में हैं और वे जल्द ही प्रक्षेपण के बाद के अभियान पूरे करेंगे। जीसैट 30 उपग्रह का वजन 3,357 किलोग्राम है।
इसरो के जीसैट 30 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण
और पढ़ें
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...