मनाया जा रहा था अप्पर गुरुपूजा उत्सव Tamil Nadu Rath Yatra Incident: जानकारी के अनुसार, यहां एक मंदिर में 94वां अप्पर गुरुपूजा उत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा था। इस उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में इकट्ठा हुए थे और पारंपरिक रथ यात्रा निकाली जा रही थी। तभी हाई वॉल्टेज बिजली का एक तार रथ को छू गया। जिससे करंट दौड़ गया और अफरा-तफरी मच गई। करंट लगने से इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जिनमें 2 बच्चे भी शामिल बताए गए हैं।तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे से गहरा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल तस्वीर) https://t.co/tdKduFyqHn pic.twitter.com/Uk8GzgMpyO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2022
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज हादसे में घायल हुए कई श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है।तमिलनाडु: तंजावुर में वार्षिक रथ उत्सव के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज तंजावुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। pic.twitter.com/ztTQT3txTq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2022