पुलवामा | Attack on Non-Kashmiri: जम्मू कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत लगातार जारी है। अब आतंकियों ने राज्य के पुलवामा जिले में एक नागरिक पर हमला बोला है। आतंकवादियों ने पंजाब के रहने वाले गैर कश्मीरी नागरिक पर गोली चलाई है। घायल होने पर स्थानीय लोगों ने उसे पुलवामा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च अभियान चलाया गया है।
ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश की राजनीतिक में बड़ा फेरबदल! जगनमोहन सरकार के सभी मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा
पठानकोट का रहने वाला है शख्स
Attack on Non-Kashmiri: जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पुलवामा के यादेर में ड्राइवरिंग का काम करने वाले शख्स पर गोली चलाई है। गोली का शिकार हुए शख्स की पहचान सोनू शर्मा के रूप में हुई है और वह पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें:- राम रहीम कोई हार्डकोर क्रिमिनल नहीं, इसलिए पैरोल देने से ऐतराज नहीं…
आतंकी हमलों के बीच सुरक्षाबल दे रहे जवाब
Attack on Non-Kashmiri: गौरतलब है कि, पिछले कुछ महीनों में घाटी में गैर कश्मीरियों पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं। आतंकी बेगुनाह नागरिकों को लगातार गोली का निशाना बना रहे हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों पर भी लगातार हमले कर रहे हैं। इसी के साथ भारतीय सुरक्षाबल भी आतंकियों को चुन-चुन कर मौत के घाट उतार रहे हैं। बीते दि नही सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan : सीएम गहलोत बोले- भारत को श्रीलंका के रास्ते में ले जाने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार…