nayaindia Air India: फ्लाइट में महिला पर पेशाब, 50 की उम्र में घटिया हरकत, पुलिस...
इंडिया ख़बर

फ्लाइट में महिला पर पेशाब, 50 की उम्र में घटिया हरकत, पुलिस पहुंच रही दबोचने

ByNI Desk,
Share

नई दिल्ली | Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब कर फरार होने वाले शख्स का पता चल गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि, 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के बिजनेस क्लास में आरोपी बिजनेसमैन ने एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। उस वक्त वह नशे में धुत बताया जा रहा था।

मुंबई में रहता है 50 साल का आरोपी
Air India: आरोपी की पहचान शेखर मिश्रा के रूप में हुई है जो मुंबई में रहता है और एक बिजनेसमैन है। उसकी उम्र करीब 50 साल है। अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि, इससे पहले एयरलाइन ने भी उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 दिनों के लिए हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

ये भी पढ़ें:- अवैध निर्मित 34 हथियारों के साथ सात गिरफ्तार

Air India: जानकारी के अनुसार, पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 510, 509, 294, 354 और 23 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर की भी डिटेल ली है। इस घटना के बारे में उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- सुकमा में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Air India: कर्नाटक की रहने वाली महिला ने एयर इंडिया के प्लेन में खुद के साथ हुई इस शर्मनाक घटना की शिकायत टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से की थी। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में एफआईआर दर्ज की। महिला का आरोप है कि क्रू मेंबर्स से इसकी शिकायत करने पर भी उन्हें ठीक से रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद उसने टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को लेकर पत्र लिखा

ये भी पढ़ें:- मेट्रो निर्माण स्थल पर धातु की प्लेट गिरने से महिला की मौत

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें