लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री व वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंगला बाजार स्थित रामकथा पार्क में रैली को संबोधित कर सीएए विरोधियों को करारा जवाब देंगे। भाजपा के अवध क्षेत्र की इस रैली में क्षेत्र के सभी 16 जिलों से लगभग एक लाख लोगों के आने का अनुमान है।
करीब एक घंटे तक चलने वाली इस रैली से पहले अमित शाह 50 शरणार्थियों से मिलेंगे। शाह इस दौरान इन शरणार्थियों पर हो रहे अत्याचारों के बारे में भी बताएंगे जिसके कारण इन्हें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भागना पड़ा। शरणार्थी इस अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री शाह का आभार प्रकट करेंगे। रैली के जरिये अमित शाह सीएए को लेकर विपक्षी दलों की हाय-तौबा से पर्दा हटाएंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीश दीक्षित ने बताया कि सीएए को लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा की प्रदेश में यह तीसरी रैली होगी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। अवध क्षेत्र के सभी भाजपा नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे।
अमित शाह रैली के माध्यम से सीएए विरोधियों को देंगे जवाब
और पढ़ें
-
आलिया भट्ट ने होप गाला इवेंट किया होस्ट
मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लंदन में चल रहे चैरिटी इवेंट होप गाला को होस्ट किया। उन्होंने इस...
-
अमेरिकी सेना ने कहा, हौथी के चार ड्रोनों को मार गिराया
सना। अमेरिकी सेना (US Military) ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोनों (Drone) को मार गिराया...
-
तापसी पन्नू ने पैंट-कोट के साथ फ्यूजन स्टाइल में पहनी साड़ी
मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर...
-
भूपेश बघेल ने कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना दिया है: सुरेंद्र दाऊ
राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को फिर...