उत्तर प्रदेश

बीजेपी का डोर-टू -डोर कैंपेन शुरू

Share
बीजेपी का डोर-टू -डोर कैंपेन शुरू
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार से राजधानी लखनऊ के बालू अड्डे से पार्टी के घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही यूपी के  सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जाने वाला यह महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया। जिसके चलते मंगलवार को राज्य के 1,74,000 बूथों पर बीजेपी के नेताओं नेता और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। लोगों को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों के हितों के क्या क्या किया है? पार्टी नेताओं ने लोगों के घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला पंफलेट भी दिया।  लखनऊ में पार्टी के घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले चंदन और कुमकुम के बालू अड्डे पर बने घर गए। जहां स्वतंत्र देव सिंह ने चंदन और कुमकुम का तिलक लगाकर उन्हें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला पंफलेट दिया और दोनों के साथ फोटो भी खिंचवाई। स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा कि इस अभियान के जरिए हम उन करोड़ों लोगों के घर-घर जा रहे हैं, जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है। हमने काम किए हैं। कई काम ऐसे भी हैं जिन्हे पूरा करना है। इस अभियान के जरिए हम लोगों का आशीर्वाद के साथ ही उनसे सुझाव भी ले रहे हैं, यह भी स्वतंत्र देव सिंह ने कहा। इसी प्रकार श्रीकान्त शर्मा , सिद्धार्ध नाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, स्वाति सिंह, सुरेश राणा, अनिल शर्मा, जीएस धर्मेंश, चौधरी उदयभान सिंह, महेश गुप्ता, आशुतोष टंडन, सतीश द्विवेदी, नीलकंठ तिवारी, रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, सतीश महाना, अजीत पाल सिंह समेत अन्य मन्त्री, विधायक, सांसद, पार्टी पदाधिकारियों के क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान शुरू हुआ। इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारियों ने पांच -पांच की संख्या में घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। राज्य में जिन लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ पाया है, उन लाभार्थियों के घर जाकर पार्टी नेता उनका सम्मान करेंगे और पार्टी के लिए वोट मांगा। चुनाव आयोग की अनुमति से शुरू हुए भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान के तहत पांच पांच की संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर जाएंगे। और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे। लोगों को बताएंगे कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए तथा कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाया और कैसे किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी नेता 'पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास' पंपलेट का सहारा ले रहे हैं। दो पेज के इस पंपलेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य एवं दिनेश शर्मा की फोटो है। इसके साथ ही इस पंपलेट में योगी सरकार की एक दर्जन से अधिक उपलब्धियों का जिक्र है। घर-घर जनसंपर्क अभियान में यह पंफलेट घर -घर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर -घर जाएंगे। और हर गांव, हर शहर हर समाज के लोगों एवं सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले करोड़ों लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।  भाजपा नेताओं के अनुसार, जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को प्रदेश के हर जिले में लोगों को बताया गया, जरूरत मंदों का साथ भाजपा सरकार देती है। जिसके चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया, प्रदेश सरकार भी मुफ्त राशन, तेल शक्कर, दाल आदि का वितरण किया जा रहा है। प्रद्रेश सरकार ने 3.10 करोड़ श्रमिकों को भरण पोषण के लिए 500 रुपए प्रतिमाह देने और 23 लाख श्रमिकों को भरण पोषण के लिए 1000 रुपए प्रति माह देने के लिए 230 करोड़ रुपए की धनराशि दी है। राज्य में सभी लोगों को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। प्रदेश सरकार बेघरों की सुध ले रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में 40 लाख से अधिक आवासों का निर्माण किया गया, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 90,225 आवासों का निर्माण किया गया। अपराधियों पर नकेल कसने के तहत माफियाओं द्वारा अर्जित की गई 1574 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। किसानों की खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.48 करोड़ किसानों को 32,500 करोड़ रुपए दिए गए, राज्य में 86 लाख लघु और सीमान्त किसानों का 36,000 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया। यूपी को रोजगार प्रदेश बनाते हुए 4.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। सरकार की उपलब्धियों को बताने वाला एक पंफलेट 'पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास' भी जनसंपर्क के दौरान लोगों को दिया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क तथा सैनिटाइजर भी मंगलवार को राज्य के गांव -गांव में दिया गया। 
Published

और पढ़ें